28 अगस्त 2018 - 14:48
 ईरान, गले की हड्डी ... अब अमरीका ने सीरिया को लुभाने की कोशिश की...

कहा जा रहा है कि एक उच्च अमरीकी अधिकारी के नेतृत्व में एक अमरीकी प्रतिनिधिमंडल जून के अंतिम दिनों में सीरिया गया था। यह यात्रा, यूएई के एक हवाई जहाज़ से की गयी थी और इस अमरीकी अधिकारी ने सीरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कार्यालय के प्रमुख अली ममलूक से भेंट की थी।

  लेबनान से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र अलअखबार ने इस संदर्भ में लिखा है कि अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से होने वाली इस भेंट में अली ममलूक के अलावा, खुफिया एजेन्सियों के प्रमुख दीब ज़ैतून और सीरिया के चीफ आफ आर्मी स्टाफ के सहायक  मुवफ्फक़ असअद  भी उपस्थित थे।

     चार घंटों तक चलने वाली इस मुलाक़ात में क्षेत्रीय संकटों पर चर्चा हुई और इस भेंट में अमरीकी उच्चाधिकारी ने सीरिया के सामने कुछ मांगें रखी और कुछ वादे किये।

      अमरीका ने कहा कि वह अत्तनफ, और पूर्वी फुरात सहित पूरे सीरिया से अपने सैनिकों को पूरी तरह से एक कार्यक्रम के तहत निकालने पर तैयार है और इस प्रक्रिया की निगरानी सीरिया और रूस की सेना करेगी लेकिन अमरीका के इस क़दम के बदले दमिश्क़ को अमरीका की कुछ मांगे माननी पड़ेंगी।